Gujarat Giants vs Mumbai Indians, Women’s Premier League( GGT vs MT, WPL 2023): वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का शनिवार से आगाज हो गया। मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को बुरी तरह रौंदा।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 में धमाकेदार विजयी आगाज किया। मुंबई ने शनिवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गुजरात जायंट्स (जीजीटी) को 143 रन से रौंदा। मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (65), हेली मैथ्यूज (47) और अमेलिया केर (नाबाद 45) की शानदार पारियों के दम पर 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.1 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 64 रन बनाए। कप्तान बेथ मूनी (0) पहले ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गईं और वह दोबारा बैटिंग के लिए नहीं उतरीं। गुजरात के लिए दयालन हेमलता (नाबाद 29) ने सर्वाधिक रन बनाए। उनके अलावा मोनिका पटेल ने 10 रन का योकदान दिया। इन दोनों को छोड़कर गुजरात की कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। मुंबई की ओर से सायका इस्हाक ने 4 विकेट लिए। नताली साइवर-अमेलिया ने दो-दो और अमेलिया ने एक विकेट झटका।
इससे पहले, मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन जुटाए। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया (8 गेंदों 1) तीसरे ओवर में 15 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद, ओपनर हेली मैथ्यूज ने नताली साइवर (28 गेंदों में 23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। साइवर ने नौवें ओवर में विकेट खोया। वहीं, मैथ्यूज 10वें ओवर में आउट हुईं। उन्होंने 31 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के जरिए 47 रन बनाए। 77 के स्कोर पर मुंबई के तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए अमेलिया केर के संग 89 रन की दमदार साझेदार की।
हरमनप्रीत ने 23 गेंदों में पचासा कंप्लीट। वह टूर्नामेंट में फिफ्टी जड़ने वाली पहली प्लेयर बनीं। हरनप्रीत ने तूफानी बल्लेबाजी के बाद 17वें ओवर में विकेट गंवाया। उन्होंने 30 गेंदों में 14 चौकों की बदौलत 65 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर ने 8 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। वह 20वें ओवर में आउट हुईं। अमेलिया ने 24 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का मारा। गुजरात के लिए स्नेह राणा ने दो विकेट चटकाए। एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और जॉर्जिया वेयरहम ने एक-एक शिकार किया।
GGW 64/9 (15.1 ओवर)
MIW 207/5 (20 ओवर)
11:05 PM मुंबई ने 143 रन से मैच अपने नाम कर लिया है। गुजरात की से आउट होने वाली आखिरी प्लेयर मोनिका पटेल रहीं। मोनिक को सायका इस्हाक ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। मोनिका ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने दो चौके मारे। वहीं, दयालन हेमलता 23 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के ठोके। चोटिल बेथ मूनी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकीं। वह पहले ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुई थीं।
10:55 PM सायका इस्हाक ने मुंबई को आठवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर मानसी जोशी एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 19 गेंदों में 6 रन बनाए। वहीं, दयालन हेमलता 24 रन बनाकर टिकी हैं। मोनिका पटेल का फिलहाल खाता नहीं खुला है।
10:45 PM गुजरात की टीम लगाकर मुश्किलों में घिरती जा रही है। 12 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। गुजरात को जीत के लिए 48 गेंदों में 159 रन की दरकार है। हेमलता 24 और जोशी 6 रन बनाकर टिकी हैं।
10:36 PM 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और गुजरात की हालत खस्ता बनी हुई है। गुजरात की टीम अब तक 40 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। दयालन हेमलता 17 और मानसी जोशी 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:30 PM गुजरात का पांचवा विकेट जॉर्जिया वेयरहम के रूप में गिरा। सायका इस्हाक ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेयरहम को बोल्ड किया। वेयरहम ने 11 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 8 रन जोड़े। वहीं, अमेलिया केर ने आठवें ओवर में गुजरात को दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर स्नेह राणा (1) को एलबीडब्ल्यू किया। तनुजा कंवर (1) ने ओवर की चौथी गेंद पर साइवर को कैच थमाया।
10:20 PM पावरप्ले समाप्त हो गया है और गुजरात की हालत खस्ता है। गुजरात ने 6 ओवर में 4 विकेट गंवाकर केवल 17 रन जुटाए हैं। दयालन हेमलता और जॉर्जिया वेयरहम 4-4 के निजी स्कोर पर हैं।
10:10 PM गुजरात ने चौथा विकेट भी खो दिया है। एनाबेल सदरलैंड पवेलियन लौट गई हैं। उन्हें सायका इस्हाक ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। सदरलैंड ने लॉन्ग लेग की दिशा में शॉट लगाने की कोशिश में थीं लेकिन गेंद पैड से लगने के बाद विकेटों में घुस गई। उन्होंने 14 गेंदों का सामने करने के बाद केवल 6 रन बनाए।
10:05 PM गुजरात का तीसरा विकेट सबभिनेनी मेघना के तौर पर गिरा है। ओपनर मेघना को साइवर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह अंदर आती हुई गेंद पर गच्चा खाने के बाद क्लीन बोल्ड हो गईं। उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। सदरलैंड ने 4 और दयालन हेमलता ने 1 रन बना लिया है।
10:00 PM गुजरात को बड़ा झटका लगा है। धाकड़ प्लेयर एश्ले गार्डनर दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गईं। उन्हें इस्सी वोंग ने अपने जाल में फंसाया। गार्डनर ड्राइव लगाने के चक्कर में थीं लेकिन गेंद बल्ले का बाहर किनारा लेकर पहली स्लिप में हेली मैथ्यूज के हाथों में चली गई। उनका खाता नहीं खुला। सबभिनेनी मेघना 2 और एनाबेल सदरलैंड 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9:50 PM लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स ने खराब शुरुआत की है। हरलीन देओल पहले ओवर में नताली साइव का शिकार बन गईं। वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में थर्ड मैन पर इस्सी वोंग के हाथों लपकी गईं। उनका खाता नहीं खुला। हरलीन कप्तान बेथ मूनी के चौथी गेंद पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मैदान पर उतरीं थीं। मूनी दर्द में लड़खड़ाने के बाद पवेलियन लौटीं।
9:30 PM मुंबई ने गुजरात को बड़ा टारगेट दिया है। गुजरात को मैच जीतने के लिए 203 रन बनाने होंगे। स्नेह राणा ने 20वें ओवर में 15 रन दिया और पूजा वस्त्राकर (15) को अपना शिकार बनाया। इस्सी वोंग ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा।
9:25 PM मुंबई ने 18वें ओवर में 11 रन जुटाए। अमेलिया ने सदरलैंड के खिलाफ पहली और दूसरी गेंद पर चौका जमाया। वहीं, पूजा वस्त्राकर ने 19वें ओवर में तीन चौके मारे। उन्होंने दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। अमेलिया 37 और पूजा 14 रन बनाकर खेल रही हैं।
9:20 PM मुंबई को चौथा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के तौर पर लगा है। उन्होंने 30 गेंदों में 14 चौकों के दम पर 65 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत की पारी का अंत स्नेह राणा ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर किया। वह कवर के ऊपर से शॉट खेलने की फिराक में थी लेकिन सर्कल के अंदर दयालन हेमलता को कैच थमा बैठीं। हरमनप्रीत ने चौथी विकेट के लिए अमेलिया (26*) के साथ 89 रन जोड़े।
9:13 PM हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक पचासा जड़ दिया है। वह टूर्नामेंट में फिफ्टी जड़ने वाली पहली प्लेयर बन गईं हैं। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक कंप्लीट किया। हरमनप्रीत ने गार्डनर द्वारा डाले गए 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका अर्धशतक कंप्लीट किया। इसके बाद उन्होंने अगली दो पर चौके लगाए। वह 60 और अमेलिया 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है।
9:05 PM मोनिका पटेल की 15वें ओवर में खूब धुलाई हुई है। उन्होंने 21 रन लुटा डाले। अमेलिया ने पहली गेंद पर चार चौके लगाए। वहीं, हरमनप्रीत ने तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर चौका लगाया।
9:00 PM हरमनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने सदरलैंड के खिलाफ 13वें ओवर में भी दो बांड्री ठोकीं। हरमनप्रीत ने दूसरी और तीसरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। वहीं, अमेलिया ने 14वें ओवर में कमाल किया। उन्होंने स्नेह राणा के खिलाफ दो चौके जमाए। अमेलिया ने तीसरी और पांचवी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। अमेलिया 19 और हरमनप्रीत 31 के निजी स्कोर पर हैं।
8:55 PM जॉर्जिया वेयरहम द्वारा डाला गया 12वां ओवर बेहद महंगा रहा, जिसमें 16 रन गए। हरमनप्रीत और अमेलिया ने अपने हाथ खोले और मुंबई को सैकड़े के पार पहुंचाया। हरमनप्रीत ने तीसरी चौथी जबकि अमेलिया ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री जड़ी। हरमनप्रीत 21 और अमेलिया 8 रन बनाकर टिकी हैं।
8:48 PM मुंबई का तीसरा विकेट हेली मैथ्यूज के रूप में गिरा है। मैथ्यूज टूर्नामेंट की पहली फिफ्टी जड़ने से चूक गईं। बौतर ओपनर उतरीं मैथ्यूज ने 31 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की बदौलद 47 रन की पारी खेली। उन्हें एश्ले गार्डनर ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। हरमनप्रीत कौर 12 और अमेलिया केर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:40 PM मुंबई को दूसरा झटका नताली साइवर के रूप में लगा है। साइवर को जॉर्जिया वेयरहम ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह पांचवीं गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट मारने की फिराक में थीं लेकिन स्नेह राणा के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए हेली मैथ्यूज के साथ 54 रन की साझेदारी की।
8:32 PM मैथ्यूज ने आठवें ओवर में आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सदरलैंड के खिलाफ दो शानदार छक्के जड़े। दूसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से और चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से हवाई फायर किया। मैथ्यूज 35 और साइवर 22 रन के निजी स्कोर पर हैं।
8:25 PM पावरप्ले समाप्त हो गया है और मुंबई की टीम पचासे के करीब है। तनुजा ने छठे ओवर में 9 रन दिए। मैथ्यू ने पहली जबकि साइवर ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया।
8:20 PM मुंबई के नजरिए से पांचवें ओवर काफी अच्छा रहा। मुंबई ने मोनिका पटेल के ओवर में 13 रन बटोरे। साइवर ने चौथी और पांचवी गेंद पर जौका जड़ा। वह 14 और मैथ्यूज 17 रन बनाकर खेल रही हैं।
8:15 PM मुंबई को पहला झटका यस्तिका भाटिया के तौर पर लगा है। भाटिया ने 8 गेंदों में 1 रन बनाया। उन्हें तनुजा कंवर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जॉर्जिया वेयरहम को कैच थमाया। वह प्वाइंट की तरफ शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुईं। मैथ्यूज 14 और नताली साइवर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8:05 PM हेली मैथ्यूज ने टूर्नामेंट का पहला छक्का और चौका जड़ा है। मानसी जोशी ने दूसरे ओवर में 12 रन लुटाए। मैथ्यूज ने स्क्वायर लेग के ऊपर से हवाई फायर किया और दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा ड्राइव किया कर बाउंड्री हासिल की।
8:05 PM मैच शुरू हो गया है। गुजरात की ओर से हेली मैथ्यूज और यस्तिका भाटिया बतौर ओपनर उतरीं। वहीं, मुंबई के लिए एश्ले गार्डनर ने गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में दो रन दिए। मैथ्यूज और यस्तिका ने एक-एक रन लिया।
7:55 PM भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग की टीमों को बेस्ट विशेज दी है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज से डब्ल्यूपीएल का आगाज हो रहा है। सभी टीमों को शुभकामनाएं। हमारी मुंबई इंडियंस टीम की लड़कियों को विशेष बधाई।
7:45 PM गुजरात और मुंबई की प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटटकीपर), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इस्हाक।
7:35 PM मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए खास दिन है। हम इस पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है, लेकिन इसमें गेंदबाजों के लिए भी काफी कुछ है। हमारे टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो आज मैदान पर उतरेंगी। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे कैसे खेलती हैं?
7:30 PM गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान मूनी ने कहा कि घास काफी दिख रही है। यह एक सख्त और सपाट पिच है। मैं डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं।
7:00 PM महिला प्रीमियर लीग की रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी हुई। सेरेमनी में कियारा आडवाणी, कृति सेनन और सिंगर एपी ढिल्लन ने परफॉर्म किया।
6:00 PM पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा ने डब्ल्यूपीएल के शुरुआती सत्र में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने पर निराशा जताई है। बता दें कि पांच फ्रेंचाइजी में से दो की कमान भारतीय प्लेयर के पास है जबकि तीन की बागडोर विदेशी खिलाड़ी संभाल रही हैं। अंजुम ने कहा कि मुझे यह पसंद नहीं आया कि अधिकांश टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में चुना है। यह एक भारतीय लीग है और भारतीय परिस्थितियों में खेली जाएगी। ऐसे में अगर भारतीय खिलाड़ियों के पास क्षमता है तो उन्हें कप्तान होना चाहिए था।
5:25 PM हाल ही में खबर आई थी कि गुजरात टीम की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन अनफिट होने के कारण डब्ल्यूपीएल 2023 से बाहर हो गई हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज की प्लेयर ने इस तरह की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी के मैसेज की सराहना करती हूं लेकिन मैं किसी मेडिकल कंडीशन से नहीं जूझ रही।
5:00 PM डब्ल्यूपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का लगेगा। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कृति सेनन परफॉर्म करेंगी। इनके अलावा, सिंगर एपी ढिल्लन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
4:50 PM गुजरात जाएंट्स–मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, साइका इशाका, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, स्नेह राणा (उपकप्तान), मानसी जोशी, मोनिका पटेल और दयालन हेमलता।
4:40 PM गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल स्क्वॉड
बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड), एशले गार्डनर, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, स्नेह राणा (उपकप्तान), सबबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालम हेमलता), मोनिका पटेल, तनुजा कंवर), सुषमा वर्मा), हर्ले गाला, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील, अश्विनी कुमारी।
4:35 PM मुंबई इंडियंस डब्लूपीएल स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।